नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026
मध्य जिले की पटेल नगर थाना पुलिस ने शातिर मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार कर 4 मामलों का खुलासा किया है।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, इलाके में लगातार हो रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को देखते हुए एसएचओ नवीन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की।
22 जुलाई को शादिपुर फ्लाईओवर, बलजीत नगर के पास जाल बिछाकर आरोपी आशीष, 29 साल, निवासी करोल बाग को दबोचा गया। उसके कब्जे से 3 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टेंट हाउस में काम करता है और निजी खर्चों के लिए स्नैचिंग करता था। वह 12वीं पास है।
बरामदगी से पटेल नगर के 2, करोल बाग और राजिंदर नगर के 1-1 मामले सुलझे हैं। आगे की जांच जारी है।