दिल्ली : ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 256 वाहन बरामद, 66 गिरफ्तार

नई दिल्ली: पश्चिमी रेंज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्र” में बड़ी सफलता हासिल की है।

जतिन नरवाल, IPS, संयुक्त पुलिस आयुक्त, पश्चिमी रेंज के निर्देशन में द्वारका, पश्चिम और बाहरी तीनों जिलों में 11 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत ऑटो लिफ्टर, रिसीवर और संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए कुल 66 अपराधियों को गिरफ्तार/पकड़ा गया और 256 चोरी के वाहन बरामद कर 256 मामले सुलझाए गए। बरामद वाहनों में 248 दोपहिया, 2 तिपहिया, 2 चार पहिया, 3 ई-रिक्शा और 1 ट्रक शामिल है।

जिलेवार कार्रवाई:

  1. द्वारका जिला (11 से 13 जुलाई):
    गिरफ्तारी – 30 (4 बदमाश सहित), बरामदगी – 64 वाहन (61 दोपहिया, 3 चार पहिया)
  2. बाहरी जिला (14 से 16 जुलाई):
    गिरफ्तारी – 11 (3 विधि विरुद्ध किशोर सहित), बरामदगी – 76 वाहन (75 दोपहिया, 1 चार पहिया)
  3. पश्चिमी जिला (18 से 20 जुलाई):
    गिरफ्तारी – 25, बरामदगी – 116 वाहन

पुलिस ने बताया कि ANPR डेटा विश्लेषण, पार्किंग स्थलों की चेकिंग, पिकेट चेकिंग, आदतन अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह अभियान वाहन चोरी की पूरी चेन – चोरी से लेकर छिपाने और बेचने तक – को तोड़ने पर केंद्रित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *