मध्य जिले के नबी करीम थाना पुलिस ने आदतन स्नैचर को किया गिरफ्तार, चेन लूट की 4 वारदातों का खुलासा

मध्य जिला पुलिस ने दबोचा दयालपुर का हिस्ट्रीशीटर, ₹85 हजार में बेची चेन, गोवा में जुए में उड़ाए पैसे

नई दिल्ली ; मध्य जिले के नबी करीम थाना पुलिस ने आदतन चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लूट की चार वारदातों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांद खान (36), निवासी बाबू नगर, मुस्तफाबाद के रूप में हुई है। आरोपी दयालपुर थाने का घोषित बदमाश (BC) है।

क्या था मामला –
25 अगस्त 2026 को पीड़िता नेहरू बाजार सब्जी मंडी से लौट रही थी। डीबीजी रोड पर जिंदल होटल के सामने रिक्शा का इंतजार करते समय एक युवक ने उनके गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और टुडे होटल की तरफ भाग गया। इस संबंध में थाना नबी करीम में FIR No. 395/26 धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

कैसे पकड़ा गया –
जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी से आरोपी की पहचान हुई। 16/17 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पहाड़गंज के डीबीजी रोड, बीकानेर स्वीट्स के पास आएगा। HC एम.पी. सिंह, HC संदीप, Ct. संजय और Ct. धनशी की टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने छीनी गई चेन को गोवा के पणजी स्थित मैजेस्टिक कैसीनो में ₹85,000 में बेचा और सारी रकम जुए में हार गया। वह फिर से वारदात करने पहाड़गंज आया था।

आपराधिक रिकॉर्ड –
आरोपी पर पहले से स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं।

खुलासा हुए मामले –

FIR No. 395/2026, थाना नबी करीम

2. E-FIR No. 80073264, थाना नबी करीम

3. FIR No. 436/2026, थाना पहाड़गंज 4. FIR No. 320/2026, थाना डीबीजी रोड

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से खरीददार की तलाश और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *