माता दरवाजा चौक पर स्थित दुकान पर हुई महिला की हत्या के मामले का आरोपी सगा भाई गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने माता दरवाजा चौक के पास स्थित दुकान मे तेज़धार हथियार से वार कर महिला की हत्या करने की वारदात को हल करते हुए आरोपी सगे भाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि माता दरवाजा के पास स्थित ब्यूटी पार्लर मे एक महिला की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौक़े पर पहुँची। मृतक युवती की पहचान माया निवासी कबीर कॉलोनी के रुप मे हुई। मृतक युवती के पिता महेन्दर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि माया की शादी 2010 मे खोखरा कोट निवासी युवक के साथ हुई थी। माया अपने पति से तलाक लेकर अन्य युवक के साथ किराये के मकान मे रह रही थी। माया ब्यूटी पार्लर का काम कर रही थी। माया के भाई ज्वाला प्रसाद को माया का अन्य युवक के साथ रहना सही नही लगा और माया को मारने की धमकी देते हुये रंजिश रखने लगा। 25 दिसम्बर को माता दरवााजा चौक के पास स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकान मे माया के भाई ने माया के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। प्रभारी थाना पुलिस सब्ज़ी मंडी उप.नि सुशील के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले सगे भाई ज्वाला प्रसाद पुत्र महेन्दर निवासी कबीर कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *