नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026
राजधानी में जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने “मिशन सफाई” के तहत बड़ा अभियान चलाया।
डीसीपी ट्रैफिक नॉर्दर्न रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल, IPS के निर्देश पर 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नॉर्दर्न रेंज के विभिन्न इलाकों में सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर यह विशेष ड्राइव चलाई गई।
अभियान के दौरान गलत पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान की बड़ी कार्रवाई –
- गलत पार्किंग पर चालान: 1,626
- • रेहड़ी-पटरी हटाई गईं: 242
- • वाहन टो किए गए: 70
- • ई-रिक्शा हटाए गए: 23
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद ट्रैफिक जाम कम करना, पैदल यात्रियों की आवाजाही आसान बनाना और सड़कों को सुरक्षित बनाना है।
नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे।