नई दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट जिले की सुभाष प्लेस पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को घटना के 3 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी भी बरामद की है।
आकांक्षा यादव, आईपीएस,उप पुलिस आयुक्त,नॉर्थ-वेस्ट जिला के अनुसार घटना 13 जून 2026 की है। शिकायतकर्ता पिंटू, निवासी शकूरपुर गांव, ने बताया कि जब वह आजादपुर की तरफ से पंजाबी बाग जा रहा था, तो शकूरपुर फुट ओवर ब्रिज के पास अज्ञात लोगों ने उसे रोककर उसका मोबाइल फोन और आधार कार्ड वाला पर्स छीन लिया।
शिकायत पर सुभाष प्लेस थाने में FIR नंबर 336/2026, धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने ऐसे दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह और ACP सुश्री सृष्टि भट्ट की निगरानी में HC हरेंद्र गिरी, HC प्रदीप, कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल श्यामवीर की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, स्थानीय सूचनाएं जुटाईं और लगातार फील्ड में जांच की।
इसी के आधार पर पुलिस ने 3 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परवीन S/o बाबू लाल, निवासी JJ कॉलोनी, शकूरपुर, दिल्ली, उम्र 23 साल और राहुल S/o सुशील, निवासी लॉरेंस रोड, दिल्ली, उम्र 22 साल के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने झपटमारी की वारदात कबूल की। इनकी निशानदेही पर शिकायतकर्ता का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी DL-8SBY-0**_ बरामद हुई। यह स्कूटी थाना रानी बाग में दर्ज e-FIR नंबर 011279/2026, धारा 305(b) BNS के तहत चोरी की निकली।
आरोपियों का रिकॉर्ड
जांच में पता चला कि आरोपी परवीन आदतन अपराधी है और पहले भी घर में चोरी और आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में शामिल रहा है। वहीं राहुल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस अब इनकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इसके पास से छीना गया मोबाइल फोन,शिकायतकर्ता का आधार कार्ड, चोरी की स्कूटी DL-8SBY-0_ बरामद किया गया है।मामले में आगे की जांच जारी है।