14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
दिल्ली के सेंट्रल जिले में स्पा की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर शिकंजा, नबी करीम और पहाड़गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026 मध्य जिला पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक कार्यों के…
Understanding TB with Dr S K Arora : International Yoga Day – Can Yoga Help in TB Recovery and Tobacco Cessation ?
Key Questions Answered Q1. Why are we discussing Yoga in relation to TB and Tobacco on International Yoga Day?Yoga is…
दिल्ली पुलिस की ‘WE CARE’ पहल – महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर एक कदम
नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026 दिल्ली पुलिस की जनहित पहल ‘WE CARE’ के तहत आज रोहिणी सेक्टर-11 में महिला सुरक्षा…