उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बीते सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। ये बदमाश मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था।12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में पिछले आठ घंटे में यह दूसरा और 16 दिन में 7वां एनकाउंटर है, जहां बदमाशों को ढेर कर दिया गया है।
Related Posts
शिप्रा कृष्णा विस्टा में लिफ्ट सुरक्षा में भारी लापरवाही का आरोप, शिकायत पर विभाग ने AMC और OEM विवरण तलब किए
जनहित के सुरक्षा के लिए बहुत गंभीर मामला है कि रजिस्ट्रेशन के साथ गड़बड़ी होने की आशंका गाजियाबाद के इंदिरापुरम…
दिल्ली के बदमाश को इंदिरापुरम में पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में मारी गोली
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बीते सोमवार रात पुलिस ने दिल्ली के शातिर लुटेरे को दौड़ाकर दोनों पैर…
शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां,SDM ने मदरसे में मारा छापा तो खुली पोल
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिले के पयागपुर क्षेत्र में…