दिल्ली के नरेला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात रोके जाने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेला निवासी अफजल और चंदन के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाने का घोषित बदमाश हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक मिली है। मौके से 5 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
Related Posts
दिल्ली पुलिस ने शुरू किया “थाना दिवस – जन सुनवाई”, जन-संपर्क और समयबद्ध शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा
नागरिकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल, जिससे जनता का विश्वास बढ़ेगा, सेवा वितरण…
केजरीवाल सरकार की ओर से पंजाबी बाग पीड़ित परिवार को दी जाएगी ₹ 20 लाख की सहायता राशि-राजस्व मंत्री आतिशी
नई दिल्ली/पंजाबी बाग़ के अरिहंत नगर में मंगलवार को एक जर्जर बिल्डिंग के छज्जे के गिरने से बिल्डिंग के केयरटेकर…
तिलक नगर में आधी रात की गश्त का असर, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे
नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के तिलक नगर थाने की सतर्क पुलिस ने आधी रात गश्त के दौरान दो वाहन चोरों…