दिल्ली में न्यू उस्मानपुर में दोहरे फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 जुलाई। नॉर्थ-ईस्ट जिले की न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को रवि प्रकाश नामक युवक पर घर के बाहर फायरिंग की गई थी। इस पर FIR No. 466/26 दर्ज की गई। इसके बाद 11 जुलाई को उसी पीड़ित पर दोबारा फायरिंग कर पैर में घायल कर दिया गया, जिस पर FIR No. 473/26 दर्ज हुई।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट राहुल अलवाल ने बताया कि SHO कन्हैया लाल यादव के नेतृत्व में टीम ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी पवन (24), शेखर उर्फ अपराधी (22) और कृष्णा उर्फ किस्सू (23) को धर दबोचा। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात करना कबूला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *