नंद नगरी में अवैध शराब और गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, 353 पव्वे और 9 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट जिले के नंद नगरी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध शराब और गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

राहुल अलवाल, IPS, DCP, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 12 जुलाई को दोपहर करीब 1:15 बजे गुप्त सूचना पर SHO इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में टीम ने ताहिरपुर इलाके में छापा मारा। टीम में PSI हरीश, ASI प्रमोद, HC अरुण कुमार, W/HC पूर्णिमा और सिपाही कपिल शामिल थे।

छापेमारी के दौरान नवजीवन समिति, कुष्ठ आश्रम, ताहिरपुर निवासी एक महिला को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 353 पव्वे “फ्रेश संतरा मसालेदार देसी शराब” बरामद हुए, जिन पर “केवल हरियाणा में बिक्री के लिए” लिखा था। साथ ही 9.393 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और गांजे को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना नंद नगरी में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं – अवैध शराब के लिए FIR No. 388/26 धारा 33 आबकारी अधिनियम और गांजे के लिए FIR No. 389/26 धारा 20 NDPS एक्ट।

आरोपी महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस अब शराब और गांजे के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *