नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर झपटमारी करने वाला शातिर झपटमार गिरफ्तार

मध्य जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया वनप्लस मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।


बीते 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 03:40 बजे शिकायतकर्ता जब पहाड़गंज साइड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर कैब में बैठ रहा था, तभी एक बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट कर रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली की तरफ भाग गया। इस संबंध में थाना पहाड़गंज में FIR No. 381/2026, धारा 304(2)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SHO पहाड़गंज के नेतृत्व में SI रविंदर और HC राजेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत जांच शुरू कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। शिकायतकर्ता ने मौके पर ही उसकी पहचान अपने फोन को झपटने वाले के रूप में की। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ।

सुरेंद्र, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी – फुटपाथ, बंगला साहिब गुरुद्वारा के सामने, नई दिल्ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आवारा किस्म का है और अपने खर्चों के लिए झपटमारी और चोरी करता है।

जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी दो मामलों में शामिल रहा है । पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *