दिल्ली पुलिस द्वारा एवीबी स्कूल, मधु विहार में छात्र जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली। ईस्ट जिला पुलिस द्वारा आज एवीबी स्कूल, मधु विहार में छात्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसीपी ईस्ट जिला श्री राजीव कुमार, IPS और थाना प्रभारी मधु विहार ने छात्रों से संवाद किया।

कार्यक्रम में छात्रों को तीन अहम विषयों – नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीसीपी ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और साइबर ठगी से बचने के लिए पासवर्ड गोपनीय रखने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, ट्रैफिक नियमों का पालन और सड़क पार करते समय सतर्क रहने के बारे में बताया गया।

छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे को ‘ना’ कहने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *