पुलिस-पब्लिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मध्य जिला पुलिस की खेल पहल

मध्य जिला पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सितंबर 2026 में 05 खेल गतिविधियों का आयोजन किया।

पुलिस ने आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए, अमन कमेटी और बच्चों के साथ मिलकर बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट के मैत्रीपूर्ण मुकाबले आयोजित किए। इन गतिविधियों में कुल 116 लोगों ने भाग लिया।

आयोजित कार्यक्रम:

  • 17 सितंबर: थाना आई.पी. एस्टेट द्वारा बैडमिंटन मैच, 18 प्रतिभागी •
  • 20 सितंबर: थाना पटेल नगर व रामजस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स द्वारा वॉलीबॉल मैच, पटेल नगर के 29 बच्चे शामिल
  • 22 सितंबर: थाना जामा मस्जिद द्वारा बैडमिंटन मैच, अमन कमेटी व आरडब्ल्यूए के 26 सदस्य शामिल
  • 26 सितंबर: थाना हौज काजी द्वारा बैडमिंटन मैच, अमन कमेटी के 17 सदस्य शामिल
  • 27 सितंबर: थाना करोल बाग द्वारा क्रिकेट मैच, आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए के 26 सदस्य शामिल
  • पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ता है और सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *