नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक महिला ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा के नेतृत्व में एएसआई दिनेश, एएसआई चंदरपाल, हेड कांस्टेबल रोहित, स्वयं, सुधीर, महिला हेड कांस्टेबल मंजू और महिला कांस्टेबल कोमल की टीम ने आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एच ब्लॉक, जहांगीर पुरी निवासी 44 वर्षीय महिला को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास रखे पॉलीथीन से 31 पुड़िया स्मैक/हेरोइन वजनी 13.11 ग्राम, सुलोचन की 06 ट्यूब और 1,340 रुपये नकद बरामद हुए।
इस संबंध में थाना आदर्श नगर में FIR No. 702/26 दिनांक 09.10.2026, धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद हेरोइन की मात्रा इंटरमीडिएट क्वांटिटी बताई गई है। आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।