राजधानी दिल्ली की द्वारका ज़िला पुलिस ने इंटरनेशनल माफिया हिमांशु भाई के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष और हिमांशु को गिरफ़्तार किया है। दोनों ने अर्जुन पार्क, नजफगढ़, दिल्ली में रोहित लांबा पर गोलीबारी की थी। यहाँ 15 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अशोक प्रधान गैंग के रोहित लांबा को निशाना बनाने आए थे। इस गैंगवार में कोई घायल नहीं हुआ। ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूसों का अंबार मिला।
Related Posts
तीन दिन के लिए सीबीआई कस्टडी में बीआरएस एमएलसी के. कविता
दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता को…
चिल्ला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सीवर के पानी से हाइड्रो एनर्जी और बायोगैस एनर्जी पैदा करने वाला दिल्ली का एकमात्र प्लांट, प्लांट की कुल क्षमता 9 एमजीडी
जून 2024 तक डीजेबी के सभी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी का मानक 10/10 होगा ,युमना को साफ…
राघव चड्ढा की जगह बने सदन के उपनेता,AAP सांसद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी
आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में उपनेता नियुक्त होने के कुछ ही दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने…