दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
महरौली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 23 चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:दक्षिण जिले की महरौली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल रखने…
दिल्ली में GPA से प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पर लगा ब्रेक, अब सिर्फ रजिस्ट्री ही मान्य
नई दिल्ली, 11 जुलाई। राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का सबसे जुगाड़ू तरीका माना जाने वाला जनरल पावर ऑफ…
दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में नव वर्ष 2025 के पहले दिन 65000 से जायदा भक्तों ने किए दर्शन
नव वर्ष के उपलक्ष में दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में साल के पहले दिन भक्तों की अपार भीड को…