दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
दिल्ली में द्वारका पुलिस को बड़ी कामयाबी: रात में चोरी हुआ ट्रक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 05 जुलाई 2026: द्वारका जिला पुलिस की थाना सेक्टर-23 की टीम ने रात में ट्रक चोरी करने वाले…
दिल्ली में 20-22 लाख के रत्न चोरी कांड का खुलासा, ई-रिक्शा चालक समेत 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 जुलाई। मध्य जिले की डीबीजी रोड थाना पुलिस ने अंधी चोरी के बड़े मामले को सुलझाते हुए…
1947 के विभाजन पर भारत का दूसरा संग्रहालय अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दारा शिकोह लाइब्रेरी में हुआ तैयार
विभाजन हम सभी के लिए एक सीख कि नफ़रत के ताने बाने से समाज को तोड़ने में बहुत कम समय…