मेयर प्रवेश वाही ने मालवीय नगर अग्निकांड के बाद पूरी दिल्ली में सभी बिल्डिंगों के इंस्पेक्शन के आदेश जारी किए: कई मौतों के बाद कुंभकरणी नींद से जागी MCD

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में बहुत दुखद दुर्घटना घटी है. जिसमें 21 लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं. आग लगने की घटना के कारण जहां 47 लोग झुलसे, उनमें से 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसके लिए मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मेयर ने कहा कि हमारी सारी टीमे वहां पर लगी हैं. हमारे MCD कमिश्नर, हमारे लीडर ऑफ हाउस सभी पार्षद, चेयरमैन और मंत्री वहां मौजूद रहे. इसके साथ-साथ वहां पर हर संभव सहायता प्रदान की जाए, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली के मेयर ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री ने आगे आकर मुआवजा घोषित किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को कोताही बरतने कड़ी कार्रवाई के किए जाने की चेतावनी दी है। मेयर ने कहा कि निगम की ओर से वहां पर सघन इंस्पेक्शन और पूरी दिल्ली में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सघन जांच के आदेश दिए गए हैं. पूरी दिल्ली में ही एक बिल्डिंग की बारीकी से जांच की जाएगी। अगर कमी मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 अन्य घायल हुए हैं. इस घटना में सत्रह विदेशी नागरिकों की जान चली गई। आग ने एक पाँच-मंज़िला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें ‘फ्लोरिश स्टे B&B होटल’ और ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ स्थित थे। इस मामले के संबंध में, पुलिस ने ‘गैर-इरादतन हत्या’ का मामला दर्ज कर लिया है । इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *