नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है।
विपक्षी गठबंधन कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर CJI से मिलना चाहता था। इस पर CJI सूर्यकांत ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, लेकिन यह मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन (sub judice) है।
CJI ने कहा कि इस तरह के मामले में सीधे मुलाकात करना उचित नहीं होगा। उन्होंने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि यदि उनके पास चुनावी गड़बड़ियों से जुड़े ठोस तथ्य हैं, तो उन्हें नियमानुसार याचिका दायर कर अदालत का रुख करना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के नेताओं ने हाल ही में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर CJI से मिलने का समय मांगा था।
चीफ जस्टिस के इस रुख को न्यायपालिका की निष्पक्षता और न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।