नई दिल्ली, 14 अगस्त।
सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, ब्लॉक 10, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएफ के कुल 67 अधिकारियों व जवानों को पदकों से सम्मानित किया गया है।
इसमें 20 जवानों को वीरता पदक (Medal for Gallantry), 5 अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PSM) और 42 अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्रदान किया गया है।
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए वीरता पदक
वीरता पदक पाने वाले सभी 20 जवान 94वीं बटालियन बीएसएफ के हैं। इन्हें 15/16 अप्रैल 2024 की रात को छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित जिला कांकेर के गांव बिनागुंडा और कालपर क्षेत्र में चलाए गए सुनियोजित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया है।
यह संयुक्त अभियान 94 बटालियन बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी जवानों ने चलाया था, जिसमें 29 कट्टर नक्सली मारे गए थे और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ था।
वीरता पदक पाने वाले वीर प्रहरी हैं –
- इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी
- एसआई अलोक कुमार (अब इंस्पेक्टर)
- एचसी/आरओ काना राम यादव
- सीटी विलायत अली
- सीटी मोहम्मद अली
- सीटी गुलाम एहसानुज्जमां
- सीटी रजत सिंह
- सीटी हसीमुद्दीन एस के
- सीटी श्रवण मेघवाल
- सीटी प्रेम सागर
- सीटी प्रसन्ना छेत्री
- सीटी सागर घोष
- सीटी सनापति अछिया नायडू
- सीटी आदेश कुमार
- सीटी बिद्युत गेन
- सीटी खिलारे नवनाथ नारायण
- सीटी अनिल कुमार वर्मा
- सीटी संदीप कुमार
- सीटी दिनेश
- सीटी सिद्धार्थ खाती
- राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक – 05
- . मांगी लाल गर्ग, महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त)
- . चारु ध्वज अग्रवाल, महानिरीक्षक
- अशोक कुमार, उप महानिरीक्षक
- धीरेन्द्र सिंह सिंधु, उप महानिरीक्षक
- अमरवीर यादव,
- द्वितीय कमान अधिकारी सराहनीय सेवा पदक – 42
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार, महानिरीक्षक सहित उप महानिरीक्षक, कमांडेंट, द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी व जवान शामिल हैं।
प्रमुख नाम – लाला कृष्ण कुमार लाल, सत्यब्रत मुखर्जी, डॉ. हेमंथ राजू एस एल, अमिताव रॉय, राजेश कुमार गिरी, प्रमेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, अमिताभ पंवार, बलबीर सिंह, मनीष चंद्रा, मुकुंद कुमार झा सहित कुल 42 नाम।
बीएसएफ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सभी पदक विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।