ऑपरेशन विस्टा 1.0: वीजा शर्तों के उल्लंघन पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 (वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा शर्तों के उल्लंघन में पकड़ा है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार दोनों विदेशी नागरिक डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसमें प्रति विजिट अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति है। जांच में दोनों निर्धारित अवधि से अधिक समय तक दिल्ली में रुके हुए पाए गए।

स्पेशल स्टाफ ने मध्य जिले के होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया था।

पुलिस टीम ने अरकाशां रोड, नबी करीम स्थित एक होटल में छापा मारा, जहां जोमीर हुसैन (25 वर्ष) रुका मिला। वह 09.जुलाई.2026 को भारत आया था। दूसरी कार्रवाई चांदी वालान मेन बाजार, पहाड़गंज के एक होटल में की गई, जहां मकसूदा अख्तर (39 वर्ष, निवासी ढाका) रुकी मिली। वह 27.जुलाई.2026 को भारत आई थी।
दोनों के पासपोर्ट, वीजा और यात्रा दस्तावेजों की जांच के बाद वीजा अवधि से अधिक रुकने की पुष्टि हुई।

    पुलिस ने दोनों को FRRO (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) के समक्ष पेश किया। FRRO ने रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी कर दोनों को डिटेंशन सेंटर, सेवा धाम, शहजादा बाग, सराय रोहिल्ला में भेज दिया है, जहां से उनके निर्वासन (Deportation) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप यादव, प्रभारी स्पेशल स्टाफ, मध्य जिला के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशन्स पदम सिंह राणा के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में SI ओमबीर सिंह त्यागी, SI सतीश, HC नरेंद्र, योगेश, विकास, मनीष, CT लोकेश और W/CT किरण शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *