जाम में पर्स चोरी का खुलासा: दो फरार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 अगस्त। मध्य जिला पुलिस की पहाड़गंज थाना पुलिस चौकी सिद्धिपुरा की टीम ने ट्रैफिक जाम में पर्स चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FIR No. 250/2026, थाना DBG रोड में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ भूरी निवासी सदर बाजार और साहिल निवासी दिलशाद गार्डन के रूप में हुई है। इस केस में एक आरोपी राकेश उर्फ विक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


9 जुलाई 2026 को शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता मोटरसाइकिल से ईदगाह गोल चक्कर, अंशुमान हॉस्पिटल के पास भारी जाम में फंसा था। इसी दौरान 4 अज्ञात लोगों ने उसका पर्स चोरी कर लिया था, जिसमें नकदी, चश्मा, घड़ी और Noise के ईयरबड्स थे।


इंस्पेक्टर/SHO पहाड़गंज के निर्देशन और ACP पहाड़गंज के पर्यवेक्षण में SI विवेक, HC रामजीलाल और Ct. विशाल की टीम ने CCTV फुटेज की जांच कर पहले राकेश उर्फ विक्की को पकड़ा, जिसके पास से चोरी की घड़ी बरामद हुई थी। इसी कड़ी में अब विवेक और साहिल को भी गिरफ्तार किया गया। साहिल के पास से चोरी के Noise ईयरबड्स बरामद हुए हैं।

पूछताछ में दोनों ने निजी आर्थिक लाभ के लिए चोरी करना कबूला है।

अपराधिक रिकॉर्ड – जांच में पता चला है कि आरोपी विवेक उर्फ भूरी और साहिल दोनों के खिलाफ पहले से 3-3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *