ट्रायल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को द्वारका जिला की जेल बेल एवं पी.ओ. सेल टीम ने किया गिरफ्तार

दिल्ली : द्वारका जिला की जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने ट्रायल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी किशन शर्मा को थाना डाबड़ी के मुकदमा एफआईआर संख्या 820/2014, धारा 498A/406/34 आईपीसी में माननीय अमित कुमार, जेएमएफसी साउथ वेस्ट/द्वारका कोर्ट, दिल्ली द्वारा दिनांक 11.09.2025 को उद्घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया गया था।

डीसीपी/द्वारका जिला के निर्देशानुसार उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी/ऑपरेशन यूनिट, द्वारका श्री सुभाष मलिक के निकट पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एक समर्पित टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अंकुर तोमर शामिल थे।

टीम तकनीकी एवं मैनुअल निगरानी पर लगातार काम कर रही थी। दिनांक 23.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि किशन शर्मा पुत्र स्व. मौजे लाल, जो द्वारका कोर्ट से उद्घोषित अपराधी घोषित है, वर्तमान में न्यू कॉलोनी, सेक्टर-7, गुरुग्राम, हरियाणा में बढ़ई का काम कर रहा है।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम न्यू कॉलोनी, सेक्टर-7, गुरुग्राम पहुंची और जाल बिछाया। गुप्त सूचना के आधार पर किशन शर्मा को न्यू कॉलोनी, सेक्टर-7, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35.1(D) के तहत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *