दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में बीते 04.सितंबर.2026 को कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के लडडू गोपाल स्वरूप की झांकी को फूलों से सजाया गया जो बड़ी आकर्षक लगती थी। बडे मंच पर श्री कृष्ण जी के फोटो को सुंदर फूलों से सजाया गया।

प्रातः से ही मंदिर में झांकियों के दर्शनों के लिए भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई । लडडू गोपाल के झूले पर विषेश भीड़ रही।

रात्रि 10.00 से महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन आरंभ हुआ जो रात्रि 12.00 तक चला। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गयी। बीती रात्रि 12.00 बजे 12 यजमानों द्वारा लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया । उस के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल, माखन-मिश्री का प्रसाद व चरणामृत दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *