दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश पर सेंट्रल जिला पुलिस ने सार्वजनिक और महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संयुक्त फुट पेट्रोलिंग और पार्क चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।पुलिस ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और आउटर फोर्स के जवानों के साथ मिलकर जिले भर के पार्कों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान पार्कों में सघन चेकिंग कर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 111 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस का विशेष फोकस महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की दृश्यता मजबूत करने पर रहा। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल अपराध रोकने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस का विशेष फोकस महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की दृश्यता मजबूत करने पर रहा। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल अपराध रोकने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और चेकिंग जारी रहेगी, ताकि सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल माहौल सुनिश्चित किया जा सके।