नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026
वाहन चोरी पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस के आउटर जिले में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र’ को बड़ी कामयाबी मिली है। 72 घंटे के इस सघन अभियान में पुलिस ने 11 ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 विधि विरुद्ध बालक (CCL) भी शामिल हैं।
डीसीपी आउटर जिला श्री विक्रम सिंह, IPS के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व AATS प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम और जिले के सभी थानों की टीम ने किया।
पुलिस ने इंटेलिजेंस, टेक्निकल सर्विलांस और सुनियोजित छापेमारी के जरिए कुल 76 चोरी के वाहन बरामद कर 76 केसों का खुलासा किया। बरामद वाहनों में 75 दोपहिया और 01 चार पहिया वाहन शामिल है।
ऑपरेशन की बड़ी उपलब्धियां –
- कुल बरामदगी: 76 वाहन • आरोपियों के कब्जे से: 23 वाहन • सोसायटियों व रिहायशी इलाकों से लावारिस हालत में: 42 वाहन • पार्किंग क्लस्टर से: 11 वाहन
थाना-वार बरामदगी में रानी बाग अव्वल – रानी बाग थाना – 15, निहाल विहार – 11, मंगोलपुरी – 11, AATS – 11, रन्होला – 10, पश्चिम विहार ईस्ट – 09, मुंडका – 05, पश्चिम विहार वेस्ट – 02, नांगलोई – 01, सुल्तानपुरी – 01.
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन का फोकस सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि चोरी से लेकर छिपाने और बेचने तक के पूरे नेटवर्क को तोड़ना था। इसके लिए हॉटस्पॉट मैपिंग, संदिग्ध पार्किंग की जांच और रिसीवरों पर छापेमारी की गई।
डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि ऑपरेशन चक्र इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग का उदाहरण है और जिले में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।