नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस की घोषित अपराधी सेल (PO Cell) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 2 उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, ASI रणवीर, HC प्रदीप रोहिल्ला, HC प्रदीप और HC दीपक की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि 2 उद्घोषित अपराधी इलाके में छिपे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –
- सन्नी उर्फ गौतम (25), निवासी उत्तम नगर, दिल्ली
- विकास उर्फ नक्का उर्फ पट्टा (33), निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।
जांच में पता चला कि दोनों को माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
इन मामलों में थे वांछित:
- FIR No. 07940/2016 धारा 379/411 IPC, थाना पश्चिम विहार वेस्ट 2. FIR No. 441/2020 धारा 457/380/411/34 IPC, थाना मोहन गार्डन
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।