दिल्ली:फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भोले भले नागरिकों को लुभाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी दिल्ली की बाहरी – उत्तर जिला क साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल थे, जिसमें ठगों द्वारा शेयर बाजार में उच्च लाभ का लालच देकर पीड़ितों को ठगा गया था। इस कार्रवाई से 11.20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक ग्रुप के जरिए फर्जी लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें ब्लिंकमैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए पैसा लिया गया।
Related Posts
दिल्ली में GRAP-4 की पाबंदियां हटीं, AQI 271 तक गिरा
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने बुधवार (24 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगी पाबंदियों को हटा दिया,…
नॉर्थ-ईस्ट जिला / साइबर ठगी का पर्दाफाश : सेक्सटॉर्शन कर 5.80 लाख ठगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 जुलाई। नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर थाने ने 5.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए…
दिल्ली के मध्य जिले में 950 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक बूटलेगर गिरफ्तार
मध्य जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है।…