दिल्ली के नरेला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात रोके जाने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेला निवासी अफजल और चंदन के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाने का घोषित बदमाश हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक मिली है। मौके से 5 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
Related Posts
उत्तर जिला, दिल्ली पुलिस की “ऑपरेशन मिलाप” के तहत बड़ी सफलता:PP गवर्नमेंट हॉस्पिटल बुराड़ी के सतर्क स्टाफ ने 13 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद किया
मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर जिला पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश के लिए…
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2027 से पहले संगठन में हलचल, नई समितियों के चेयरमैन निर्वाचित
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के पार्षदों का कार्यकाल अप्रैल 2027 में पूरा हो रहा है और चुनाव आयोग…
झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के तीसरे सोमवार को भी भगवान शंकर का रूद्राभिषेक
झण्डेलाला देवी मंदिर के मीडिया प्रमुख, नन्द किशोर सेठी ने बताया कि आज 28 जुलाई को झण्डेवाला देवी मन्दिर में…