दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 56वीं बोर्ड बैठक तिलक राज कटारिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न

दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 56वीं बोर्ड बैठक तिलक राज कटारिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बोर्ड के अधिकारियों सहित दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में दिल्ली को ‘स्वदेशी कैपिटल’ के रूप में विकसित करने संबंधी नीतिगत प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों, खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा संबंधित योजनाओं को आगे बढ़ाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया गया।

इन प्रस्तावित योजनाओं एवं पहलों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दीपावली से पूर्व तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना है। इन योजनाओं एवं बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों का विस्तृत विवरण प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *