द्वारका जिला एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा 01 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
- नशा तस्करों/अवैध शराब आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।
नई दिल्ली : नव प्रारंभ फ्लैगशिप अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!” के तहत कुशल पाल सिंह, आईपीएस- पुलिस उपायुक्त, द्वारका द्वारा जिला पुलिस टीमों को नशे और अवैध शराब के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ने का कार्य सौंपा गया है। इसका उद्देश्य द्वारका, दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों को इस बुराई से पूर्णतः मुक्त कराना है, ताकि युवा एवं समाज रचनात्मक कार्यों में जुट सकें और इस सामाजिक बुराई का हर स्तर पर बहिष्कार कर सकें।
कुशल पाल सिंह, आईपीएस – पुलिस उपायुक्त/द्वारका जिला के निर्देशानुसार तथा सुभाष मलिक – सहायक पुलिस आयुक्त/ऑपरेशन सेल/द्वारका के पर्यवेक्षण में, निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में एंटी-नारकोटिक्स सेल “ड्रग्स फ्री दिल्ली” के ध्येय पर कार्य कर रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध शराब की आपूर्ति में संलिप्त आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बीते 19.06.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स सेल, द्वारका की टीम ने एच-ब्लॉक, धर्मपुरा, नजफगढ़, दिल्ली स्थित एक मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान एक व्यक्ति दीपक उर्फ दीपू पुत्र पूरनमल, उम्र 26 वर्ष, के कब्जे से 10 पेटी (500 क्वार्टर) अवैध शराब बरामद हुई। प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल का था।
एएनसी/द्वारका की टीम द्वारा बरामद अवैध शराब सहित आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना नजफगढ़ में एफआईआर संख्या 272/26, दिनांक 19/06/2026, धारा 33/38 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जब्त अवैध शराब के सप्लायर का पता लगाने के लिए आगे प्रयास जारी हैं।