विक्रम सिंह, आईपीएस,पुलिस उपायुक्त,बाहरी जिला, नई दिल्ली के अनुसार दिनांक 15.06.2026 को दिल्ली के थाना पश्चिम विहार पूर्व की पुलिस टीम, जिसमें हैड कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल हंसराज शामिल थे, पश्चिम विहार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान स्टाफ जब डीडीए पार्क, पश्चिम विहार के पास पहुंचा तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर खुद को छिपाने की कोशिश की। गड़बड़ी का संदेह होने पर सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।
तदनुसार, थाना पश्चिम विहार पूर्व में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर संख्या 175/26 दर्ज की गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद बटनदार चाकू को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।