नई दिल्ली। मध्य जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सेल ने दरियागंज इलाके में छापेमारी कर एक कुख्यात नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक, 23 अगस्त को दरियागंज में स्मैक/हेरोइन की सप्लाई की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह अधिकारी, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स सेल के नेतृत्व में और ACP ऑपरेशन्स पदम सिंह राणा की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम में SI मोनू चौहान, ASI सतवीर, ASI सुधीर, ASI सुनील, HC करनाल और कांस्टेबल नितिन शामिल थे।
टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर मो. आतिफ (30 वर्ष), निवासी खजूरी खास, दिल्ली को धर दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 54 पुड़िया स्मैक/हेरोइन (कुल 17.76 ग्राम), 2,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ थाना दरियागंज में FIR No. 318/26, धारा 21/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
आरोपी को बरामद माल समेत अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।