विशेष संवाददाता मणि आर्य
नई दिल्ली, 14 जून 2026
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस और थाना पहाड़गंज की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़गंज के डीबीजी रोड स्थित एक स्पा में चल रहे संगठित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और नकदी, ग्राहक रजिस्टर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।
मामले का संक्षिप्त विवरण
रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस, उप पुलिस आयुक्त, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली के अनुसार 13 जून 2026 को थाना पहाड़गंज को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़गंज में एक स्पा की आड़ में अनैतिक तस्करी की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के अनुसार ग्राहकों को लालच देकर पैसे के बदले यौन सेवाएं दी जा रही थीं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष रेडिंग टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई गई।
टीम और ऑपरेशन
डब्ल्यू/एसआई प्रगति, एचसी निरंजन, एचसी कसाना, एचसी सीताराम, कॉन्स्टेबल दीपक, कॉन्स्टेबल ललित और महिला कॉन्स्टेबल अन्नू को शामिल कर टीम बनाई गई। कॉन्स्टेबल ललित को सादे कपड़ों में डिकॉय ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया।
स्पा में प्रवेश के बाद स्टाफ ने उसे पैसे के बदले यौन सेवाएं देने की पेशकश की। डिकॉय ग्राहक ने पहले से चिन्हित 1,800 रुपये की नोटें स्पा संचालक को दीं और उसे एक महिला से मिलवाया गया। पूर्व निर्धारित इशारा मिलते ही रेडिंग टीम ने अंदर प्रवेश कर छापा मारा। मौके से अवैध गतिविधियों के पुख्ता सबूत मिले।
थाना पहाड़गंज में एफआईआर संख्या 274/2026 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सावेद अली उर्फ शबीर
निवासी: रामपुर, उत्तर प्रदेश
उम्र: 29 वर्ष
भूमिका: ग्लैमर यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा का संचालक/प्रबंधक
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्पा में आने वाले ग्राहकों को पैसे लेकर यौन सेवाएं उपलब्ध कराता था। पुलिस अब रैकेट के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर रही है।
रेस्क्यू की गई महिलाएं
- एस @ जेड – कोलकाता निवासी, 39 वर्ष
- केएच – कोलकाता निवासी, 40 वर्ष
- आरके @ आर – पश्चिम चंपारण, बिहार निवासी, 20 वर्ष
- पीजी – जहांगीरपुरी, दिल्ली निवासी, 30 वर्ष
- डी – प्रेम नगर, दिल्ली निवासी, 32 वर्ष
बरामदगी
- 4,200 रुपये नकद, जिसमें 1,800 रुपये की चिन्हित डिकॉय राशि शामिल है
- 8 unused कंडोम – 6 रिसेप्शन काउंटर से, 2 एक कमरे से
- ग्राहक एंट्री रजिस्टर
- अन्य आपत्तिजनक सामग्री जो संगठित देह व्यापार की पुष्टि करती है
पूर्व संलिप्तता
आरोपी की कोई पूर्व आपराधिक संलिप्तता नहीं पाई गई है।