नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस मध्य जिला थाना नबी करीम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के एक मामले को FIR दर्ज होने के महज 4 घंटे के अंदर सुलझा लिया।
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर लूटे गए कैश का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी पहले से एक चोरी के मामले में लिप्त रहा है।
पुलिस की इस फुर्ती ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत किया है।