नई दिल्ली। स्पेशल स्टाफ मेट्रो और थाना कश्मीरी गेट मेट्रो की संयुक्त टीम ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त करने वाले एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार 10.07.2026 को खजूरी चौक के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेट्रो ट्रेनों में सक्रिय चोरों से चोरी के फोन सस्ते दामों पर खरीद कर अवैध रूप से आगे बेच देता था।
इस बरामदगी से मेट्रो पुलिस के 3 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान समीर पुत्र वकील, निवासी नेहरू नगर, करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और फोन सप्लाई करने वाले चोरों की तलाश कर रही है।
डीसीपी मेट्रो डॉ. आनंद डाभी ने बताया कि इस कार्रवाई से मेट्रो में मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।