AATS टीम के हत्थे चढ़े दो हथियारबंद बदमाश, देसी कट्टा और चोरी का मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 18 जुलाई। नॉर्थ-ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर AATS टीम ने सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा में जाल बिछाकर बाइक सवार दो आरोपियों को दबोचा। आरोपियों की पहचान फुरकान (35) और इंतजार उर्फ सलमान उर्फ सल्लू (32), दोनों निवासी न्यू मुस्तफाबाद के रूप में हुई।

तलाशी में उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में मोबाइल सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी का निकला। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूला है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों शातिर अपराधी हैं। फुरकान पर पहले से जुए का एक मामला, जबकि इंतजार पर हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अवैध हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *