नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की ख्याला थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटनदार चाकू और तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई की रात करीब 09:15 बजे HC योगेंद्र, Ct. रामू लाल और Ct. प्रीतम की टीम गंदा नाला रोड, HMP पार्क के पास गश्त पर थी। तभी एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर टीम ने उसे दबोच लिया।
जांच में बाइक नं. DL-11PN-4XXX (TVS Radeon) थाना तिलक नगर से चोरी की निकली। तलाशी में उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। इस पर थाना ख्याला में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 354/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान सोनू उर्फ बब्लू (42 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी सुल्तानपुरी के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक है और पहले भी चोरी के 4 और आर्म्स एक्ट के 1 मामले में शामिल रह चुका है।
पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दो और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
पुलिस ने इस गिरफ्तारी से 4 मामलों का खुलासा किया है, जिनमें थाना तिलक नगर, पश्चिम विहार ईस्ट और DBG रोड के ई-एफआईआर शामिल हैं।