मध्य जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026

आनंद पर्वत थाना पुलिस ने लगातार पीछा कर सोने का लॉकेट झपटने वाले एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हनुमान जी की आकृति वाला सोना का लॉकेट बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को भगवान मंदिर सर्विस लेन, न्यू रोहतक रोड पर शिकायतकर्ता के गले से तीन लड़कों ने लॉकेट झपटा था। इस संबंध में थाना आनंद पर्वत में FIR No. 477/2026, धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO आनंद पर्वत के नेतृत्व और ACP पटेल नगर के निर्देशन में SI गौरव, HC सुरेश और HC संजय की टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और बीट स्टाफ व मुखबिरों को सक्रिय किया।

गुप्त सूचना पर 23 अगस्त को रामजस स्कूल प्राइमरी विंग के पास जाल बिछाकर आरोपी आनंद (19), निवासी ट्रांजिट कैंप, आनंद पर्वत को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली। वह लॉकेट बेचने की फिराक में था। जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी दो मामलों – FIR No. 582/2025 और FIR No. 192/2026 (आर्म्स एक्ट) थाना आनंद पर्वत में शामिल रहा है।

पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *