द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ी 6 मामलों में शामिल महिला भगोड़ा अपराधी

नई दिल्ली/द्वारका – द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला भगोड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो एक्साइज एक्ट के एक मामले में ट्रायल से बच रही थी और कोर्ट से भगोड़ा घोषित थी।

पकड़ी गई आरोपी की पहचान सोनिया निवासी बिंदापुर, डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय सुश्री स्वयं सिद्धा त्रिपाठी, JMFC, द्वारका कोर्ट द्वारा FIR No. 713/2020, धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम, थाना डाबड़ी में दिनांक 05.06.2026 को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

कैसे पकड़ी गई – DCP द्वारका श्री कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर भगोड़ा अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ACP ऑपरेशन्स श्री सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें HC प्रवीण कुमार, HC अनिल, HC कृष्ण और W/HC सोनिया शामिल थे।

दिनांक 18.08.26 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि भगोड़ा घोषित सोनिया बिंदापुर-डाबड़ी इलाके में रह रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया और धारा 35.1(D) के तहत थाना डाबड़ी में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सोनिया के खिलाफ पहले से ही दिल्ली आबकारी अधिनियम के 06 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *