दिल्ली में 20 मामलों वाला बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। आउटर नॉर्थ जिले की समयपुर बादली थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में शामिल एक सक्रिय बदमाश और ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को समयपुर बादली थाने की टीम सेक्टर-18, रोहिणी स्थित उत्सव अपार्टमेंट के पास डीडीए लैंड के सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बादली अंडरपास की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शक होने पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।

जांच में पता चला कि वह जिस बाइक पर था, वह चोरी की है और नॉर्थ रोहिणी थाने में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी की पहचान लिबासपुर निवासी सचिन (26) पुत्र सोहन महतो के रूप में हुई। वह समयपुर बादली थाने का सक्रिय बीसी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 874/26 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में HC राजू राम और Ct. अशोक की टीम ने की।

पुलिस आरोपी के अन्य मामलों में संलिप्तता और उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *