नई दिल्ली: रोहिणी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स स्क्वाड ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जो कमर्शियल क्वांटिटी की श्रेणी में आती है।
टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर राकेश, नारकोटिक्स/रोहिणी के नेतृत्व में की गई। पूरी टीम ने एसीपी/ऑप्स अजमेर सिंह के पर्यवेक्षण में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
जांच और गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लाया था और इसे किस-किस को सप्लाई करने वाला था। आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।