FAKE NEWS ALERT / फेक न्यूज अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके के निधन की फर्जी खबर का किया खंडन

सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के निधन को लेकर वायरल हो रही अखबार की खबर पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है।

पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि ऐसी कोई खबर किसी भी आधिकारिक समाचार पत्र या विश्वसनीय स्रोत द्वारा प्रकाशित नहीं की गई है।

अभिजीत दीपके पूरी तरह से स्वस्थ, सुरक्षित और सकुशल हैं।

यह कृत्य दुर्भावनापूर्ण इरादे से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के लिए किया गया है। फर्जी कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सभी से अपील है कि ऐसी असत्यापित सूचनाओं पर विश्वास न करें और इसे आगे शेयर न करें। किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *