क्राइम हिलोरे न्यूज़ ग्रुप की खबर का बड़ा असर:दिल्ली पहाड़गंज चूना मंडी में टूटी सड़क पर जागा प्रशासन, शुरू हुआ निर्माण कार्य

नई दिल्ली, पहाड़गंज। चूना मंडी की जनता की आवाज आखिरकार सुनी गई। लंबे समय से टूटी-फूटी और बदहाल पड़ी सड़क को लेकर क्राइम हिलोरे न्यूज़ ग्रुप ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी, जिसके बाद निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि नींद से जागे हैं। अब चूना मंडी की मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना था कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते थे। बरसात में जलभराव से लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया था। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

क्राइम हिलोरे न्यूज़ ग्रुप ने जनता की इस समस्या को उठाया और जमीनी हकीकत दिखाई। खबर प्रसारित होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

खबर का असर यह हुआ कि नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण के आदेश दिए। वर्तमान में जेसीबी और मजदूरों द्वारा सड़क को समतल कर नई सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने क्राइम हिलोरे न्यूज़ ग्रुप का धन्यवाद करते हुए कहा कि “हमारी आवाज बनने के लिए शुक्रिया। जो काम सालों से नहीं हुआ, वो आपकी खबर के बाद कुछ दिनों में शुरू हो गया।”

यह साबित करता है कि जब मीडिया जनता की आवाज बनता है, तो सिस्टम को भी जागना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *