दक्षिण जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक शातिर वाहन चोर सह मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक चोरी की होंडा मोटरसाइकिल और 5 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इससे 6 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
अनंत मित्तल, IPS, DCP, साउथ डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 8.जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की बाइक पर दक्षिण जिले में घूम रहा है। जाल बिछाकर टीम ने आरोपी कासिम खान, निवासी लोनी गाजियाबाद, उम्र 25 वर्ष को पकड़ा। वह पहले भी 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
पूछताछ में उसने बताया कि वह सार्वजनिक जगहों से बाइक चुराकर उसी से मोबाइल चोरी की वारदात करता था और फोन स्थानीय रिसीवरों को बेच देता था।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अमित दत्त शर्मा के नेतृत्व में HC ईश्वर, HC नरेंद्र, Ct. राम दयाल और Ct. अशोक की टीम ने ACP ऑपरेशन्स श्री ऋतुराज के पर्यवेक्षण में की। बरामद मामलों का संबंध थाना आर.के. पुरम, महरौली, मालवीय नगर, तिगरी, फतेहपुर बेरी और मैदान गढ़ी से है।