नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को “मोहल्ला” बस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार करना है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में जल्द ही 100 “मोहल्ला” बसें शुरू करने की योजना बनाई है, जोकि संकीर्ण और भीड़भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों से सेवा देंगी। परिवहन मंत्री ने पिछले सप्ताह परिवहन आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। परिवहन विभाग उन फीडर बसों के अधिग्रहण के संबंध में डीएमआरसी के साथ भी परामर्श करेगा जोकि “मोहल्ला” बसों के रूप में चलेंगी। इन्हें भी अन्य इलेक्ट्रिक बसों की तरह नीले रंग में रंगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर,आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक रहे मौहम्मद इशराक खान ने दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत करने के लिए योजना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोहल्ला बस सेवा दिल्लीवासियों के लिए बेहतरीन बस सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस सेवा के शुरू होने से सभी को फायदा होगा।
Related Posts
दिल्ली पुलिस ने 17 साल पुराने अपहरण-रेप केस के भगोड़े को दबोचा, ₹25,000 का इनामी आरोपी कुवैत से लौटते ही बिजनौर से गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, सेंट्रल रेंज ने 17 साल से फरार चल रहे अपहरण और रेप के…
दिल्ली में बिजनेस करना हुआ आसान, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए कई सुधारों को दी मंजूरी
सरकार के 16 विभागों में 70 सुधारों को मिली मंजूरी, इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण, अप्रूवल में तेजी…
दिल्ली पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनंदन ज्वैलर्स गोल्ड निवेश घोटाले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनंदन ज्वैलर्स के नाम पर चल रहे 1.24 करोड़ रुपये के गोल्ड…