दिल्ली के नरेला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात रोके जाने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेला निवासी अफजल और चंदन के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाने का घोषित बदमाश हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक मिली है। मौके से 5 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
Related Posts
ट्रैफिक जाम में कार सवार को लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ़्तार, ऑटो जब्त
नई दिल्ली: मध्य जिला के DBG रोड थाने की सिधीपुरा चौकी पुलिस ने कार लूट की वारदात का खुलासा करते…
निगम की मिलीभगत से अवैध निर्माण का गोरखधंधा: पहाड़गंज में बैंक की संपत्ति पर बन गया होटल
नई दिल्ली के आर्य नगर, पहाड़गंज में एक बार फिर से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल…
जैन और सिसोदिया के इस्तीफे पर तिवारी-कपिल मिश्रा ने ली चुटकी
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफों पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…