दिल्ली:रात में गश्त के दौरान दो कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और लूटा फोन बरामद

नई दिल्ली: मध्य जिला के प्रसाद नगर थाना पुलिस ने रात में गश्त के दौरान दो कुख्यात स्नैचरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात ERV स्टाफ ASI रामअवतार, HC गजानंद और HC विनीत गश्त पर थे। गुरु रविदास मार्ग, BLK हॉस्पिटल बस स्टॉप के पास दो बदमाशों ने TVS NTORQ स्कूटी पर सवार होकर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीन कर भागने की कोशिश की।

सतर्क ERV स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी को रोककर दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। उनके कब्जे से छीना गया Xiaomi मोबाइल फोन बरामद हुआ। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी की जांच पर पता चला कि वह पश्चिमी जिले के ख्याला थाने से चोरी हुई है। जिस संबंध में E-MVT FIR No. 23377/2026 दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शिवम उर्फ आशीष, निवासी उत्तम नगर
  2. समरजीत सिंह उर्फ साहिबजीत उर्फ सब्बी, निवासी जनकपुरी
    दोनों के खिलाफ पहले से स्नैचिंग, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। शिवम पर 7 और समरजीत पर 14 आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं।

इस संबंध में थाना प्रसाद नगर में FIR No. 323/2026, धारा 304(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच ASI जोहरीलाल और सिपाही राजेश कर रहे हैं।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने ERV स्टाफ की मुस्तैदी की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *