नबी करीम थाने की बड़ी कार्रवाई: पहाड़गंज के स्पा में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8 महिलाएं रेस्क्यू

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026

मध्य जिले के नबी करीम थाना पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज स्थित प्रॉपर्टी नंबर 9139, गली नंबर 03 की दूसरी और तीसरी मंजिल पर संचालित ‘लुक लाइफ स्पा’ में की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

21 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे एक गुप्त मुखबिर ने SI नीरज राठी को सूचना दी कि उक्त स्पा में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना को तुरंत SHO नबी करीम को बताया गया। ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण और SHO नबी करीम की देखरेख में तुरंत एक रेडिंग टीम का गठन किया गया।

सूचना की पुष्टि के लिए SI अमित को डिकॉय कस्टमर के रूप में भेजा गया। पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारा।

छापेमारी टीम में SI नीरज राठी, SI अमित, W/SI श्रुति, ASI संजीव, HC संदीप, HC अमित, HC एम.पी. सिंह, सिपाही अमित, सिपाही संजय, सिपाही धांसी, W/Ct सुप्रिया, W/Ct राखी और W/HC प्रीति शामिल थे।

इस मामले में पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें विवेक कुमार (27) – निवासी मुल्तानी ढांडा, स्पा का मालिक है। दूसरा दशरथ मंडल (36) – निवासी महेशपुर, झारखंड, स्पा का मैनेजर। तीसरा अमन (20) – निवासी पिलखी नवादा, छपरा, बिहार का रहने वाला है। चौथा गुड्डू कर्मकार (27) – निवासी लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्पा की आड़ में अवैध गतिविधि चलाने की बात कबूल की है।

    8 महिलाओं को छुड़ाया गया

    छापे के दौरान पुलिस ने 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जिनकी उम्र 22 से 34 वर्ष के बीच है। रेस्क्यू की गई महिलाएं दिल्ली, नोएडा, कोलकाता, पंजाब और नेपाल की रहने वाली हैं। सभी को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

    पुलिस ने मौके से संबंधित साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है।

    इस संबंध में थाना नबी करीम में FIR नंबर 419/2026 दिनांक 21.09.2026 धारा 3/4/5 ITP Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *